उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले मे संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के स्थापना दिवस को जरूरत मंदों की मदद कर मनाया गया। इमरजेंसी केस में भर्ती मिथलेश पत्नी त्रिवेणी प्रसाद निवासी ग्राम पोस्ट लदिगवा है। मरीज को एबी पाजिटिव रक्त की अवश्यकता थी जिला अस्पताल में एबी पाजिटिव रक्तसमुह का रक्त उपलब्ध नही था। संस्था को सूचना मिलने पर संस्था द्वारा केस को वेरिफाई कर ग्रुप में डाला गया। केस देखते ही संस्था के सदस्य दक्षिणी गौतम नगर निवासी राम जौहरी जिनका रक्तसमुह एबी पाजिटिव था। रक्तदान के लिए तैयार हो गए और जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र पहुच कर अपना नौवा रक्तदान किया। वही दूसरे केस में लक्ष्मी शंकर गुप्ता पुत्र सत्य नारायण गुप्ता निवासी असनी हुसैनगंज मरीज को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से सम्पर्क किया, केस वेरिफाई कर जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से मरीज के परिजन संगीता को रक्त डोनर कार्ड के माध्यम से उपलब्ध करवा दिया गया।

जिससे मरीज को समय से रक्त मिल सका व श्याम रक्तकेन्द्र में अपने जन्मदिन के अवसर में नृपेंद्र सिंह निवासी देवीगंज ने अपना 05 वा रक्तदान किया और अपने मित्र अनुज को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर शपथ पत्र भरवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया। इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से सन्तोष, सुभाष व श्याम रक्तकेन्द्र से निशा, कंचन व प्रवीण प्रसून उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share