उत्तर प्रदेश फतेहपर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के फातिमा इंटर कॉलेज के समीप बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसे दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हुसेनगंज थाना क्षेत्र के जमरावा गाँव निवासी अशोक कुमार 50 वर्षीय पुत्र केदार नाथ और 27 वर्षीय पिंटू बाइक से रिश्तेदारी से वापस घर आ रहे थे।

जब वह हथगाम थाना क्षेत्र के फातिमा इंटर कॉलेज शाहपुर के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टक्करा गई। जिससे बाइक सवार दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलो को इलाज के लिए सी.एच.सी हाथगाम पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए।

जिला अस्पताल 108 एंबुलेंस से रेफर कर दिया। एंबुलेंस कर्मचारी सुश्वेंद्र कुमार ने बताया की अशोक और पिंटू दोनो रिश्तेदारी से वापस आपने घर जमरवा जा रहे थे। धूप तेज होने की वजय से शायद यह हादसा हुआ। और बाइक अनियंत्रीत होकर डिवाइडर से टकरा गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share