G-FG6935EM07


उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थानां क्षेत्र की किसनपुर पुलिस चौकी के मंझनपुर राजापुर रोड पर में एक अज्ञात युवक के शव मिलने से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए प्रयास में लगी है। जानकारी के अनुसार राजपुर रोड किशनपुर चौकी क्षेत्र में मिले युवक के शव को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर चौकी इंचार्ज के के यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त हेतु प्रयास किया जा रहे है। मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट खरोच का निशान नहीं है। प्रथमदृष्टया हीट स्ट्रोक के कारण पानी में गिरने से मृत्यु होने की संभावना है। इस संबंध में विधिक कार्यवाई की जा रही है अगर कोई इस मृतक को पहचानता है तो कृपया कर उसके परिजनों को जानकारी देने का कष्ट करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share