G-FG6935EM07


उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के एकौनागढ़ गाँव मे युवक ने घर मे रखी दवा को अधिक मात्रा में खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के एकौनागढ़ गाँव निवासी अमर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र पिंटू ने घर मे रखी दवा को अधिक मात्रा में खा लिया। जिससे कुछ समय पश्चात उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए। सरकारी 108 एम्बुलेन्स से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share