उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में काफी समय से बीमार चल रहे कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अमाया लक्षमणपुर गांव निवासी स्व. बाबूराम का 45 वर्षीय पुत्र मोहनलाल वर्मा प्रयागराज के शिवपुर चौकी थाना कर्नलगंज में डायल-112 में तैनात था। 2016 में अचानक ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें पैरालाइज हो गया था। तब से उनका इलाज चल रहा था। कई साल जिंदगी और मौत से संघर्ष करते-करते देर शाम उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share