उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो के समीप बीती देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव निवासी केश लाल का 22 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार को खागा रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस घर लौट रहा था।

तभी हरदो के समीप ट्रक उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share