G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र की विजईपुर पुलिस चौकी के समीप रोड पर पड़ी मोरंग पर बाइक फिसलने से बाइक पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रानीपुर बहेरा गांव निवासी राजकुमार अपनी 55 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से खागा कस्बे आ रहा था।

जैसे ही उसकी बाइक थाना क्षेत्र के विजईपुर पुलिस चौकी के समीप पहुंची तभी रोड पर पड़ी मोरंग में उसकी बाइक फिसल गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी सावित्री देवी घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share