उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मालवा थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव के समीप आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय युवक गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव निवासी लक्ष्मी नारायन तिवारी का 45 वर्षीय पुत्र सन्तोष तिवारी गांव के समीप लगे आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था।

तभी उसका पेड़ की डाल से पैर फिसला और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share