उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के कस्बे के समीप बाइक सवार डिवाइडर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी चुन्नू का 32 वर्षीय पुत्र राजेंद्र बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद के थरियांव थानां क्षेत्र के कासिमपुर बीबी हॉट अपनी ससुराल आया था।

आज सुबह जब वापस अपने घर लौट रहा था तभी थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप डिवाइडर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share