उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाने के समीप महिला ने ज़हरीला पदार्थ ख़ाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी होने पर तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थानां क्षेत्र के चंदनपुर गाँव निवासी साजन कुमार की 24 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी ने ज़हरीला पदार्थ ख़ाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी होने पर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।

वही पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पति साजन कुमार ने बताया हमारी पत्नी कृष्णा देवी का दूसरे मर्द के साथ अवैध सम्बन्ध है। वह उसी के साथ रहना चाहती है हमारे साथ नही रहना चाहती। हम उसको ऐसा करने से मना करते है तो वह घर से मायके भाग आई और राधा नगर थाने के सामने ज़हरीला पदार्थ खा लिया है। वही कृष्णा देवी का कहना है हम अपने पति के साथ नही रहना चाहते हमारा पति हमको मारता पीटता है। हम अपने पति के साथ नही रहना चाहते।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share