उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की शदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मार्केट के पीछे जयपुरिया स्कूल के पास रविवार की रात आपसी खुन्नस को लेकर युवक को आधा दर्जन लोगों ने धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। जिसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के इमलियाबाग मुहल्ला निवासी इसरार अहमद का 24 वर्षीय पुत्र सुहैल उर्फ मयूर अपने भाई मासूम के साथ नवीन मार्केट के पीछे जयपुरिया स्कूल के पास चाय पीने आया था।

तभी खुन्नस को लेकर मुराइनटोला निवासी इल्ला, खुशी का भाई एवं अयान निवासी इमलियाबाग सहित अन्य तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share