G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में सोमवार की सुबह एचटी लाइन की चपेट में आ जाने से वृद्ध की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार विक्रमपुर गांव निवासी स्व. मोतीलाल 69 वर्षीय पुत्र जवाहर लाल आज सुबह अपने घर की छत पर चढ़ रहा था तभी ऊपर से गई एचटी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्तम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद जहां मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पोस्टमार्टम हाउस में घटना के बाबत जानकारी मृतक के साले अनिल कुमार ने दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share