G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव निवासी सरोज देवी पत्नी दीपक कुमार ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुचकर प्रार्थना पत्र दिया कि 20 जून 2024 की सुबह 6 बजे घर के बगल में स्थित खेतों में पानी लगा रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले सोनू ब अन्य लोग खेत में आकर विवाद करने लगे। खेत में जबरन कांटेदार झाड़ी लगाने लगे तो मेरे ससुर राम मनोहर के विरोध करने पर लाठी डंडे और चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब हम सभी परिवार के लोग मौके पर पहुचे तो हमलावर मौके से भाग गया था। चाकू लगाने से गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर लिखित हस्ताक्षर के साथ देने के बाद भी एक आरोपी संजय का नाम हटाते हुए चाकू से हमला करने की बात हटा दिया। ससुर की हालत गंभीर होने पर रेफर कराकर लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जिनकी इलाज के दौरान 25 जून की रात में मौत हो गई। जब हम लोग शव लेकर आये तो कोतवाली पुलिस ने मुकदमा में धारा बढ़ाने से इनकार कर दिया।मृतक किसान के पुत्र कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि लगातार कोतवाली पुलिस से गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बात कही जा रही थी।जब कोई सुनवाई नही किया गया तो जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share