उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हड़िया गांव के समीप गैस भरा सिलेंडर लेकर बाइक पर पीछे बैठा अधेड़ चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी रामदास पाल का 50 वर्षीय पुत्र शंकरपाल रोहित पाल की बाइक पर पीछे गैस भरा सिलेंडर लेकर घर जा रहा था।

जब बाइक थानां क्षेत्र के हड़िया गांव के समीप पहुंची। तभी चलती बाइक से शंकरपाल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत रोहित पाल अपनी बाइक से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share