उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के कस्बे के समीप स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास साइकिल सवार मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे मजदूर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के औढेरा गांव निवासी बाबूलाल का 45 वर्षीय पुत्र दिनेश जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। रोज की भांति वह कल देर शाम मजदूरी कर साइकिल से घर वापस लौट रहा था। जब वह कस्बे में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप पहुंचा। तभी गांव निवासी बाइक सवार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे दिनेश घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share