G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुवा कस्बे में चार पहिया वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहुवा कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी अली बहादुर का 22 वर्षीय पुत्र सकील जो ई-रिक्शा चालक है। आज सुबह अपने रिक्से पर फल लादकर कस्बे में छोड़ने जा रहा था।

तभी चार पहिया वाहन ने उसके रिक्से को टक्कर मार दिया जिससे सकील घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको बहुवा स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायलट नीरज कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share