फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहांनपुर डीघ गांव में महिला अपने घर की छत पर चढ़ रही थी। तभी सीढ़ी पर उसका पैर फिसल गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जहांनपुर डीघ गांव निवासी योगेंद्र कुमार की 35 वर्षीय पत्नी निशा देवी अपने घर की छत पर किसी काम से जा रही थी।

तभी शीढी चढ़ते समय उसका पर फैसल गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share