G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव में अचानक घर की छत पर बंदरों को झुंड आ गया। बंदरो को भगाने के लिए अधेड़ छत पर गया। तभी बंदरों ने हमला कर उसको छत पर धक्का दे दिया। जिससे अधेड़ छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी स्वर्गीय शिवनंदन का 50 वर्षीय पुत्र ज्ञानेंद्र पाल घर की छत पर आए बंदरों के झुंड को भगाने के लिए छत पर गया था।

तभी बंदरों ने हमला कर उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। जिससे ज्ञानेंद्र नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share