G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थानां क्षेत्र के योहन अरार गाँव के समीप आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय अधेड़ नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के योहन अरार गाँव निवासी अमीन उद्दीन का 55 वर्षीय पुत्र नैज उद्दीन गाँव समीप स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।

तुरन्त परिजनो ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत घायल नैज उद्दीन को मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share