G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नरौली गाँव में रविवार की सुबह नलकूप की दीवार ढह जाने से अधेड़ की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार नरौली गांव निवासी हुबलाल का 55 वर्षीय पुत्र श्रीनारायण सोमवार की सुबह अपने नलकूप गए थे।

तभी अचानक दीवार ढह गई। जिसके मलबे के नीचे वह दब गए। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और जल्दी-जल्दी मलबा हटाया तब तक श्रीनारायण की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share