G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के चंदन मऊ गांव में संदिग्ध अवस्था में नवविवाहित की फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के चंदन मऊ गांव निवासी शम्भूसरन की 21 वर्षीय पत्नी अनसुइया देवी की सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बाँदा जनपद के कमासिन थानां क्षेत्र के कस्बा निवासी मृतिका के भाई सुनील कुमार पुत्र छेदी लाल ने गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि हमारी बहन की शादी दो माह पूर्व 22 अप्रैल 2024 को हुई थी। बहन का ससुर राम दयाल हमारी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। और बहनोई दहेज में अपाचे बाइक की माँग करता था। पुलिस ने ससुर राम दयाल को हिरासत में ले लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share