उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में सब्जी लादकर बाजार आ रहे ई-रिक्शा के ऊपर बरसात के कारण अचानक एक पेड़ गिर गया। जिससे ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया वहीं चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे रिक्सा चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र नगर के निकट मुगल रोड में नहर पुल के समीप रोड में रविवार की सुबह अचानक एक पेड़ सब्जी लाद कर बाजार से आ रहे ई-रिक्शा के ऊपर गिर गया। ई-रिक्शा के ऊपर पेड़ गिरने से रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। वही रिक्शा चालक 32 वर्षीय अरविंद पुत्र शिवबरन निवासी मवईया थाना कल्याणपुर घायल हो गया। घायल चालक अरविंद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल के परिजनों ने बताया कि अरविंद अपने ई रिक्शा से ग्राम मवईया से बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड स्थित सब्जी मंडी जा रहा था। तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share