उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के गम्हरी गाँव में शनिवार की शाम बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार गम्हरी गांव निवासी कल्लू की पुत्री कलावती बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। बताते हैं कि घर के सभी लोग खेतों में काम करने चले गए थे। घर पर अकेले छात्रा थी तभी उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घर आने पर जब जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। हलांकि पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई शिव कुमार ने बहन की आत्महत्या का कारण नहीं बताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!