G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के लालपुर बैजानी गाँव में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांचपड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के बरौंहा गांव निवासी शिवस्वरूप ने अपनी 21 वर्षीय पुत्री जूली देवी की शादी 18 अप्रैल 2024 को अरविंद के पुत्र सुरेंद्र कुमार पासवान के साथ की थी। शनिवार की देर रात संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांचपड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दामाद व ससुरालीजनों पर कार्यवाई करवाएंगे। जबकि ससुरालीजनों का कहना है कि रात साढ़े दस बजे उसने अपने पिता से काफी देर तक बात की थी और रात एक बजे अचानक बोलना बंद कर दिया। जिसे लेकर जिला अस्पताल आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share