G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पैगम्बरपुर गाँव में किराए के मकान में रह रहे बीएससी के छात्र की बिजली के पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली के आजादनगर मोहल्ला निवासी सुनील दीक्षित का पुत्र प्रियांशू दीक्षित बीएससी का छात्र था और पैगम्बरपुर में किराए का मकान लेकर रहता था। बताते हैं कि शनिवार की शाम घर के बाहर लगे बिजली के पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share