G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गाँव के समीप रविवार की दोपहर अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कुंवरपुर गांव निवासी सभाजीत का 18 वर्षीय पुत्र अरूण रविवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर किसी काम से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह गांव से बाहर चौराहे पर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर उसकी बाइक गिर गई जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 10 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share