उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले में धरती की सुंदरता और पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार वृक्षा रोपड़ जैसे कार्यक्रम चला कर लाखो करोड़ो वृक्ष लगवा रही हैँ। मगर जिस वृक्ष को जवान होने मै सालो साल लगते हैँ। आज उन्ही वृक्षों को आधुनिक मशीनों के द्वारा लकड़ी माफिया एक पल में जमीनदोज करते नज़र आ रहे हैँ। हम बात कर रहे है जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 हसवा ओवर ब्रिज के नीचे से होते हुए हसवा कस्बे की रोड पर हरे भरे आम महुया और भी पेड़ो को खुलेआम लकड़ी माफिया कटवा रहे हैँ।


वह पेड़ जो हरा भरा होने की शहादत दे रहे थे हसवा पुलिस चौकी के दायरे के अंदर उसके बाद भी माफिया खुले आम कटान करा कर वहां से लकड़ी ले जा रहे। इनको न तो पर्यावरण की चिंता और न ही क़ानून का खौफ इस बारे मै जब मिडिया ने वन अधिकारी से बात की तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए पुलिस के ऊपर टोकरा पलट दिया। उन्होंने फोन पर बात करते हुए कहा की पुलिस जा के रोके. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता हैँ की जिम्मेदार अपनी ज़िम्मेदारी किस प्रकार निभा रहे हैँ। मीडिया के सूचना देने के बाद भी जिम्मेदार नहीं जागे। कही न कही विभाग पर स्वालिया निशान उठता नज़र आ रहा हैँ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!