Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शासन की मंशानुरूप एवं जिलाधिकारी रविंद्र सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 10 फरवरी 2026 को अपराह्न 01:00 बजे “Safer Internet Day” के अवसर पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित किया गया। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को Safer Internet Day के उद्देश्य से अवगत कराया गया तथा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान साइबर सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं डिजिटल सुरक्षा उपायों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, समाजसेवी एवं अन्य संबंधित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By