G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जारी निर्देशानुसार मेगा शिविर का आयोजन दिनांक 22.02.2026 को आयोतिज किया जाना है। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज दिनांक 10.02.2026 को प्री मेगा शिविर का आयोजन तहसील खागा के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रेबेशन कार्यालय, जिला चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, जिला दिव्यांग कल्याण विभाग, रेशम विभाग, जिला खाद्य एवं रसद विभाग, खनन विभाग, राजस्व विभाग, राज्य पिछडा वर्ग, जिला उद्योग केन्द्र, मत्स्य विभाग सहायक श्रम आयुक्त श्रम विभाग, नगर पालिका परिसद फतेहपुर, एवं वन स्टाप सेन्टर विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विभागों द्वारा लाभार्थियों को चिन्हांकन कर उनका पोर्टल पर रजिस्टर्ड किया गया। जिससे कि लाभार्थियों को दिनांक 22.02.2026 को मेगा शिविर/बृहद सहायता शिविर योजन को सफल बनाया जा सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share