उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर टूल प्लाजा के समीप तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दम्पत्ति को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कल्लनपुर गांव निवासी सुंदर सिंह का 50 वर्षीय पुत्र महावीर सिंह अपनी 45 वर्षीय पत्नी किरन देवी को बाइक पर सवार कर रिश्तेदारी में जा रहा था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर टूल प्लाजा के समीप पहुंची तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दम्पति।गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलट अभिषेक के साथ महावीर सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो वही दूसरी एंबुलेंस की ईएमटी भूपेंद्र व पायलेट उमेश के साथ किरन देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महावीर की हालत गंभीर देखते हुए साथ आए परिजनों से कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह देते हुए घायल का इलाज में जुट गए। वही घायल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे उसके पुत्र उमेश ने बताया की माता-पिता दोनों बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतारा गांव अपने समधियाने में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में हुई दुर्घटना दोनो घायल हो गए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

