G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में स्थित पशु अस्पताल के समीप रोड किनारे खेल रहे थी। तभी अज्ञात वाहन बालिका को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय मुनव्वर की 7 वर्षीय पुत्री आयशा आज सुबह मोहल्ले स्थित पशु अस्पताल के समीप रोड किनारे खेल रही थी।

तभी रोड से निकला तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बालिका आयशा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share