उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रज़ाबाद गांव के समीप स्थित नहर पर अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बीबी हॉट गांव निवासी विजय सिंह का 22 वर्षीय पुत्र मोहन सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के रज़ाबाद गांव के समीप स्थित नहर पर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

