Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थानां क्षेत्र के बिजईपुर गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नौदी खेड़ा गांव निवासी चंद्रभान का 30 वर्षीय पुत्र वीरू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक किसनपुर थानां क्षेत्र के बिजईपुर गांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार वीरू घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी बहन प्रिया ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By