G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मार्केट के समीप बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रही महिला को अज्ञात बोलेरो टक्कर मारते हुए निकल गई। हादशे कि जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुराइन मोहल्ला निवासी बृजलाल की 50 वर्षीय पत्नी हेमा देवी आज सुबह 7:30 बजे अपने लड़के की पुत्री राधिका को स्कूल छोड़ने जा रही थी।

जब वह नवीन मार्केट के समीप पहुँची तभी रोड से निकली बोलेरो उसको टक्कर मारते हुए निकल गई। बोलेरो की टक्कर लगने से वह रोड पर गिरकर घायल हो गई। हादशे कि जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। वही घटना की जानकारी हेमा देवी के साथ अस्पताल आई उसकी बहन सरोज देवी ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share