उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के झलहा भटहा गांव के समीप गहरी खंती में गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कंधरापुर मजरे जमरावां गांव निवासी स्वर्गीय महादेव का 45 वर्षीय पुत्र नरेश पैदल मलवा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव अपनी ससुराल जा रहा था। बताते है उसको आँखों से कम दिखाई देता था।

जब वह मलवा थाना क्षेत्र के झलहा भटहा गांव के समीप पहुंचा तभी रोड से निकले ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में वह गहरी खंती में गिर गया। स्थानियो ने उसे खंती से बाहर निकाला। खंती में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हों गया था, रिस्तेदारों को जानकारी हुई तो घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By