उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर कस्बा के मुहल्ला एहराना बहराना में घर के बाहर खेल रहे किशोर को जहरीले सर्प ने काट लिया। जिसे इलाज के लिए परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार मुहल्ला एहराना बहराना निवासी मातादीन का 12 वर्षीय पुत्र अनुज सोमवार की सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे तत्काल एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान देर शाम उसने दम तोड़ दिय। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share