उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी कामता प्रसाद की 17 वर्षीय पुत्री सलोनी देवी ने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजनो ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!