उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मणपुर गाँव के समीप बाइक सवार की डिवाइडर से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी देवी शरन का 27 वर्षीय पुत्र राजन सिंह बाइक पर सवार होकर किसी काम से खागा कस्बे आ रहा था। जब उसकी बाइक ब्राह्मणपुर गाँव के समीप पहुंची तभी वह डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share