उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना की हसवा पुलिस चौकी क्षेत्र के निकट सराय सईद खां पोस्ट बिलंदा में चोरो ने दो से तीन घरों को बनाया अपना निशाना पर एक ही घर में चोरी करने में कामयाब रहे। बिलंदा निवासी हीरालाल पुत्र शिवनाथ के घर से लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित की पत्नी ननकी देवी पत्नी हीरालाल ने बताया की बीती रात को मैं और मेरी पुत्री मनोरमा, पुत्र दीपक, दिलीप घर के बाहर लेटे थे। करीब 12 से 2 बजे के की घटना है। सुबह जब पीड़ित की पुत्री ने मनोरमा (17) जैसे ही दरवाजा खोला तो दंग रह गई। क्योंकि अज्ञात चोरों ने दरवाजा अंदर से कुंडी बंद कर रखी थी। तभी घर के पीछे जाकर देखा तो बहुत बडा छेंद कटा हुआ देखा अन्दर से दो बक्से चोर निकाल ले गए थे। खेतो में पड़े थे घर के पीछे सारा सामान बिखरा पाया गया। जिसमे की पीड़ित की पत्नी ननकी देवी का कहना है कि नगद 3000 रुपए थे और एक हाफपेटी (चांदी), पायल (चांदी) , कानो की झुमकी(चांदी),एक गले का हार (सोने की), करीब एक लाख का माल चोरों ने पार कर दिया। तभी घर के आस पड़ोस को जानकारी हुई। तो सैकड़ों लोग जमा हो गए पीड़ित चोरी की रात घर पर नही था। वह बाहर रहकर मजदूरी का कार्य करता है पीड़ित ने हसवा चौकी में तहरीर दे दिया गया है। इस मामले में हसवा चौकी प्रभारी ब्रजेश यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है जल्द ही चोरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
