उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के उरर्दौली गांव के समीप खेतों में काम करने गए किसान को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात किसान ने अपने घर जाकर परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के उरर्दौली गांव निवासी राम स्वरूप का 30 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम करने गया था।

तभी उसको वहां किसी जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात सुनील ने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!