उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के नेशनल हाईवे 2 पर बीती रात पैदल जा रहे बृद्ध को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बृद्ध रोड पर गिरकर घायल हो गया, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार जालौन जनपद के औरेई निवासी रूप नारायण का 60 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार किसी काम से फतेहपुर जनपद आया था। तभी बीती रात उसको नेशनल हाईवे 2 पर अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे सतीश कुमार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को अचेत अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही सुबह होश में आने पर उसने अपना नाम पता बताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share