उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के अंदौली पुलिया के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें रिक्से पर सवार बालक सहित आधा दर्जन सवार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज मोहल्ला निवासी जाबिर अपने 9 वर्षीय पुत्र फैजान को साथ लेकर ई-रिक्से पर सवार होकर अंदौली मोहर्रम देखने जा रहा था।

जब ई-रिक्शा राधा नगर थाना क्षेत्र के अंदौली पुलिया के समीप पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे रिश्ते पर सवार आधा दर्जन लोग सहित बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने गम्भीर रूप से घायल फैज़ान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!