उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के टोल प्लाजा के समीप होटल में काम करने वाला युवक खौलती चाय पर गिरकर झुलस गया। जिसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी राम नारायन का 30 वर्षीय पुत्र शिव कुमार विगत 3 वर्षों से थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप स्थित राजस्थान होटल में काम कर रहा है।

आज उसको काम करते समय चक्कर आया और वह खौलती चाय के ऊपर गिरकर झुलस गया। तुरंत उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share