उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी युवक किसी काम से कानपुर जनपद गया था। तभी अचानक बाइक के सामने बच्ची आ गई। उसको बचाने के प्रयास में वह गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी मो० गफूर का 40 वर्षीय पुत्र मो० अनीस बाइक पर सवार होकर किसी काम से कानपुर जनपद गया था।

जब वह चकेरी पहुंचा तभी अचानक उसकी बाइक के सामने बच्ची आ गई। उसको बचाने के प्रयास में वह रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share