उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे रामपुर गाँव में शुक्रवार की सुबह कुएं में गिरकर मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के शिवपुर मजरे रामपुर गांव निवासी कोमल सिंह लोधी का 5 वर्षीय पुत्र सतीश लोधी आज सुबह लगभग नौ बजे अपने हम जोली बच्चों के साथ खेलते-खेलते गांव से पांच सौ मीटर दूर पहुंच गया। वही आस-पास के खेतों में परिवार सहित अन्य लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान मासूम कुएं में गिर गया। हादशे की जानकारी होने पर परिजन व आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मासूम को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लाए। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!