G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के शिवपुर गाँव में गुरूवार की देर शाम तखत से गिरकर युवक घायल हो गया था। जिसकी कुछ देर बाद ही मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार शिवपुर गांव निवासी स्व. शिवपरसन लोधी का 34 वर्षीय पुत्र जगजीत लोधी गुरूवार की देर शाम खाना खाने के बाद तखत पर लेटा था। तभी अचानक मुंह के बल नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी नाक में गंभीर चोट आ गई। परिजनों ने उसे उठाकर तखत पर लिटा दिया और कुछ देर बाद ही उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई सत्यजीत ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share