उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के टीसी इकारी रोड पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थानां क्षेत्र के घंघौल गाँव निवासी छोटे लाल का 26 वर्षीय पुत्र राजेश बाइक पर सवार होकर थरियांव थानां क्षेत्र के शुकपुर गांव अपनी ससुराल गया था। वहाँ से जब वापस लौट रहा था था।

तभी थरियांव थाना क्षेत्र के टीसी इकारी रोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे राजेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेन्स के ईएमटी कृष्णा और पायलेट विजय ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही परिजन घायल को शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!