G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के गोपालपुर गाँव के समीप बाइक सवार दम्पति को पीछे से आये दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे दम्पति घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर इलाज कर रहे है।

जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सुधवां गाँव निवासी राम भरोसे का 28 वर्षीय पुत्र जय करन अपनी 25 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी को बाइक पर सवार कर शहर इलाज करवाने आया था। जब वह वापस अपने घर लौट रहा था।

तभी थानां क्षेत्र के गोपालपुर गाँव के समीप पीछे से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे दम्पति घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share