G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले की सैनी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्थित कृषि फार्म हाउस के कुएं में गिरे बंदर को दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला ।बताया जाता है की सैनी कस्बे में स्थित कृषि फार्म में स्थित गहरे कुएं में लगभग चार दिन पहले एक बंदर गिर गया था, बंदर कुएं के अंदर चार दिन से भूखा प्यासा था। आसपास मौजूद लोगो ने देखा तो दमकल कर्मियों को सूचना दी रविवार को दमकल कर्मियों ने कुएं ने रस्सी डालकर रेस्क्यू कर लगभग दो घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद गहरे कुएं से बंदर को सुरक्षित बाहर निकाला। : – कौशाम्बी से अली अहमद की रिपोर्ट

By

Share
Share