उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित रेवड़ी ओवर ब्रिज पर बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी वंश गोपाल का 32 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित रेवाड़ी ओवर ब्रिज पर पहुंचा।

तभी दूसरी बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई जिसमें शैलेन्द्र घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी अरविंद व पायलट अनिरुद्ध के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share